उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव का एक युवक सुबह अपने घर से गांव में घूमने चला गया।जब युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों को युवक की फिक्र हुई और उसकी तलाश में निकल पड़े।शाम के करीब युवक रेलवे पटरी पर घायल अवस्था में बेहोश पड़ा मिला जिसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने जिला अस्पताल रैफर किया है।
बुधवार की सुबह 8 बजे के करीब कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूनईया निवासी अवनीश (28) पुत्र रूमसिंह घर से गांव में घूमने गया था।जब युवक दोपहर तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी फिक्र हुई तो परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े।युवक के दोस्तो से भी मालूम किया,लेकिन अवनीश का कहीं कोई पता न चला।शाम के समय परिजन उसकी तलाश में रुनईया रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंचे तो युवक वहां पर घायलावस्था में पटरी के किनारे बेहोश पड़ा मिला।युवक को घायलावस्था में बेहोश देख परिजन आनन-फानन में अपने निजी वाहन से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये।जहां चिकित्सको ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया वहीं युवक बेहोश है।युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने बेहोश युवक को जिला अस्पताल रैफर किया है वहीं परिजन बेहोश युवक को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर गये हैं।