बिल्सी। कोतवाली पुलिस की उदासीनता के चलते नगर में बाइक चोरी की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है। आज शुक्रवार की सुबह चोर तहसील गेट पर स्थित एक फोटो स्टेट की दुकान के सामने से बाइक चुराकर ले गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी विनोद कुमार पुत्र वीरेंद्र पाल सक्सेना की तहसील के मुख्य गेट पर फोटो स्टेट की दुकान है। आज जैसे ही उन्होने दुकान को खोल कर बाइक को बाहर खड़ा कर अपना काम करने लगे। थोड़ी देर बाद देखा तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। इधर-उधर काफी तलाश किया। मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। उन्होने इसकी सूचना पुलिस को दी है। इससे पहले दो दिन पहले भी तहसील से अंबियापुर निवासी विपिन शर्मा की बाइक को चोर चुराकर ले गए थे।