बिल्सी। नगर के महात्मा गांधी के पार्क के सामने आज दोपहर एक कार सवार ने सड़क पर खड़े एक किसान के पैर पर कार का पहिया चढ़ा दिया। जिससे उसका पैर टूट गया। जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर शोहरा निवासी हसनैन पुत्र फारुख मियां का आज शुक्रवार की दोपहर किसी काम से नगर के गांधी पार्क के निकट आया था। तभी पीछे से आए एक कार सवार ने युवक ने कार का पहिया उसके पैर पर चढ़ा दिया। जिससे उसका पैर टूट गया। साथ ही वह घायल हो गया। आनन-फानन में नगर के कुछ व्यापारियों ने घायल हसनैन को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।