आजादी का अमृत महोत्सव इंडिया @75 एवं मिशन शक्ति तृतीय चरण के तहत आयोजित हुए कई कार्यक्रम
बदायूं।आजादी का अमृत महोत्सव इंडिया @75 के अंतर्गत गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वतंत्रता संग्राम की शानदार विरासत को आत्मसात करने के लिए कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के संयोजन,निर्देशन एवं नेतृत्व में व प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल के संरक्षण में विशेष कार्यक्रम आरंभ किया गया।


अपने संबोधन में प्राचार्या ने बताया कि ” देश की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का मतलब 75 साल पर विचार, 75 साल पर उपलब्धियां, 75 पर एक्शन और 75 पर संकल्प शामिल हैं, जो स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।” कार्यक्रम अधिकारी सरला देवी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव का उद्देश्य युवा पीढ़ी को 1857 से 1947 के बीच चले स्वतंत्रता संग्राम की जानकारी देने, आजादी के 75 वर्ष में देश के विकास तथा आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक विश्वगुरु भारत की तस्वीर दिखाने से है। 15 अगस्त, 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं,इसीलिए 75वीं वर्षगांठ से एक साल पहले 15 अगस्त 2021 से इस कार्यक्रम की सुरुआत की गईं। साथ ही मिशन शक्ति तृतीय चरण कार्यक्रम के क्रम में बालिका हेल्थ क्लब की संयोजिका कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने बताया कि बच्चियों से ही समाज की अगली पीढ़ी बनती है। इसलिए उनकी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य तथा सामाजिक विकास के लिए उन्हें हर स्तर पर सहयोग देना जरूरी है। किशोरावस्था में पहुंचने पर बालिकाओं में शारीरिक व मानसिक परिवर्तन होने लगते हैं। डॉ इति अधिकारी ने बताया कि किशोरी बालिकाओं को भरपूर कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन्स आदि जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। समाज के कुछ गरीब परिवार की बच्चियों को पोष्टिक भोजन नहीं मिल पाता,जिससे उनके शरीरिक एवं मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है। भरपूर भोजन प्राप्त न होने के कारण अक्सर किशोरियों में एनीमिया हो जाती है। महिला स्वास्थ्य पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। परिणाम इस प्रकार रहा- कु पूनम प्रथम,शिवांगी द्वितीय एवं राजकुमारी तृतीय रही। स्वयंसेविकाओं में कु मेघा पटेल, नैनशी पटेल, राजकुमारी, अंजली,सौम्या, शिवांगी शर्मा,सुषमा, लवली शर्मा, साक्षी आदि की सक्रिय सहभागिता रही।
















































































