11 सितम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे बूथ विजय अभियान का शुभारंभ : राजीव गुप्ता

3ff430c8-db25-4b61-bc0b-58c22df909a3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअल बैठक को संबोधित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 11 सितंबर को शाम 4:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के समस्त 27626 शक्ति केंद्रों पर बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे इसी के संदर्भ में जिले के पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों से वार्ता करके कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना बनाई।

गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं उस पर निश्चित रूप से खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा। संगठन का आगामी कार्य आप सभी के सहयोग से करूंगा, मेरा काम संगठन को विस्तार करना यही मेरा मूल मंत्र रहेगा। भाजपा का एक- एक कार्यकर्ता मेरी धरोहर है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सदैव सुरक्षित रहे इसकी आज से जिम्मेदारी हमारी होगी।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बदायूं जनपद के 449 शक्ति केंद्रों पर यह कार्यक्रम भव्य और दिव्य होगा। कार्यक्रम से पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए पूर्व में सभी आवश्यक चीजों की व्यवस्था कर ले। आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ विजय अभियान शुभारंभ करेंगे। निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का विजय पताका फहराया।

बूथ विजय अभियान कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य के लिए संयोजक बनाया है।

वर्चुअल बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एवं तकनीकी संचालन कृष्णवीर सिंह ने किया।

इस मौके पर चेयरमैन दीपमाला गोयल ,सैनरा वैश्य, राजेश्वर सिंह पटेल, विनय कुमार सिंह ,आर एस पाल ,रविन्द्र पाल सिंह, शारदाकांत शर्मा, शारदेन्दु पाठक, केशव चौहान ,गोविंद पाठक, मनोज मोदी ,अंकित मौर्य, पारस गुप्ता, भेष पटेल, धीरज सिंह, शैलेंद्र मोहन शर्मा, प्रभाशंकर वर्मा, महिपाल सागर, मनोज गुप्ता, अखिल अग्रवाल ,राधेश्याम वर्मा, प्रेमलता सिंह, सीमा राठौर, मोनिका गंगवार, रीता वर्मा ,पवन शर्मा ,अमिता उपाध्याय, मोर सिंह लोधी, जितेंद्र कश्यप, विवेक राठी, तेजपाल सागर, गगन राठी, अजय मथुरिया, गोविंद शर्मा, भगवान सिंह ,मौर्य,ओमप्रताप सिंह, चरन सिंह लोधी,सोवरन सिंह, राजपूत अमित सिंह, हाजी सलीम सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights