मुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव भुजपुरा टप्पा जामनी निवासी महेश कुमार अरुण पुरी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली पॉलिथीन की कंपनी में विगत ६ वर्ष से काम करता था। उझानी थाना क्षेत्र के कुआं डंडा से शादी हो गई थी। इसकी पत्नी निर्मला घर पर रहती थी। महेश कुमार कंपनी में कार्य कर रहा था । 06 सितंबर को महेश कुमार की कंपनी में कार्य करते ही अचानक मौत हो गई। मौत का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है। कंपनी स्वामी ने परिवार जनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवार जन शव को लेकर अपने गांव आ गए। विगत दिन उसका दाह संस्कार कर दिया गया। पत्नी निर्मला देवी तथा माता का परिवार जनों में कोहराम मचा हुआ है मौत को लेकर पूरे गांव में सभी में सन्नाटा व्याप्त है।