युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव की गिरफ्तारी योगी सरकार की खुली गुंडई हैं:शफी अहमद

13654a3c-c848-447e-b090-d63a865b448e
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

योगी सरकार की तानाशाही युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद सहित कई कांग्रेस जनों को किया नजरबंद

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं। किसानों के समर्थन देने पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव और अन्य कांग्रेसियों को गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजने के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने से पूर्व ही रात से ही युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद को कोतवाली पुलिस ने नजर बंद कर दिया किसानो के खिलाफ तानाशाही कर रही नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ कार्यवाही करने और गैर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव और अन्य कांग्रेसियों को जेल भेजने वाली नोएडा पुलिस के दोषी अफसरों पर कार्यवाही की मांग को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद आज 8 सितंबर 2021 को प्रदर्शन करने से पूर्व ही युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद के केम्प कार्यालय पर नजरबंद कर लिया जिससे आक्रोषित कांग्रेसियों ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद के केम्प कार्यलय पर जाकर अपनी गिरफ्तारी दी इस मौके पर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस शफ़ी अहमद ने कहा पूर्व में 1 सितंबर 2021 को किसानों के साथ आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव जी नोएडा प्राधिकरण पर शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे तानाशाही रवैया अपनाते हुए पुलिस प्रशासन ने उनको जेल में डालने पर पुतला फूंकने का था कर्यक्रम से पहले ही आज पुलिस तानाशाही दिखाते हुए अरेस्ट कर लिया, किसानो के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव और अन्य नेताओं की गिरफ्तारी खुली तानाशाही है । उन्होंने कहा कि योगी सरकार किसानों और उनके हक की आवाज उठा रहे नेताओं को जेल भेजकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। नोएडा अथॉरिटी के भ्रष्ट रवैये, किसान विरोधी नीतियों और तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव की गिरफ्तारी योगी सरकार की खुली गुंडई हैं। उन्होंने कहा कि ओमवीर यादव और अन्य कांग्रेसियों को सरकार तत्काल रिहा करे अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव बब्बू चौधरी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एराज चौधरी ने कहा कि भाजपा नौजवान, किसान और गरीब विरोधी सरकार हैं।


इस अवसर पर कांग्रेस जिला मीडिया इंचार्ज अरबाज़ रजी ने भी विचार व्यक्त किया, इस मौके जिला विचार विभाज अध्यक्ष रफत अली खान, शादाब, राज यादव, रवि, पंकज, नदीमुद्दीन आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights