बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज शनिवार को मिशन शक्ति के तृतीय चरण के तहत लैंगिक समानता विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सुरक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को दीक्षा तिवारी द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या डॉ वसुधा श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र-छात्राओं को स्त्री और पुरुष की लैंगिक-समानता द्वारा किसी भी समाज की स्थिति के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। जिसमें संसाधनों एवं अवसरों की उपलब्धता की दृष्टि से स्त्री और पुरुष में कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। चाहे स्त्री हो या पुरुष दोनों को एक समान देखा जाता है। कार्यक्रम प्रभारी आराधना वर्मा ने स्त्री और पुरुष एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। एक के बिना दूसरे का अस्तित्व नहीं है। दोनों के सहयोग से ही परिवार, समाज और राष्ट्र का उचित विकास होता है। मुख्य वक्ता रहे डॉ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि लैंगिक समानता महिलाओं को सशक्त एवं उचित निर्णय लेने की क्षमता को जागृत करती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा.शाहाबुद्दीन अली खां, अब्दुल रहीम, सुभाष बाबू, सोनी चौहान, शिवानी, काजल, आकांक्षा, राहुल, अर्जुन सिंह आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रही।