बिल्सी। आज माह के पहले शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर और एसपीआरए सिध्दार्थ वर्मा की मौजूदगी में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 67 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से पांच शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। शेष बचे 62 शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के लिए दे दिए गए। ज्यादातर शिकायतें चकबंदी, पूर्ति, पुलिस, सिंचाई, बिजली विभाग से संबधित थी। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुध्द सिंह, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ कुशमेंद्र कुमार गंगवार, पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार चौधरी, एनटी मोहम्मद अजहर अंसारी, शैलेंद्र कठेरिया, राजेश कुमार शर्मा, ओमवीर सिंह, धर्मात्मा कुमार गौड़, हरिओम सिंह, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।