बरेली। जनपद गोंडा एवं अयोध्या में हुई हत्याओं, बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले, पंचायत सहायकों की मांगों, 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। अध्यक्ष मनोज कुमार ने ज्ञापन में कहा गया कि 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल में चंद्रशेखर आजाद के काफिले को रोके जाने के बाद पथराव और हिंसक हमले की घटना सामने आई। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की। साथ ही सांसद की सुरक्षा का तत्काल थ्रेट असेसमेंट कर आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई। पार्टी ने लखनऊ में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की मांगों का समाधान, 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन तथा धार्मिक स्थलों से संबंधित मामलों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग भी की। कार्यकर्ताओं ने सभी मामलों में समयबद्ध कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के दौरान अतुल बाल्मीकि , असलम मंसूरी , अच्छन अंसारी एडवोकेट , खुर्शीद , नवल किशोर , मनोज सागर , ब्रह्मस्वरूप सागर , अमर सिंह एडवोकेट , संजय दत्त , प्रमोद आदि मौजूद थे।