बरेली। संपत्ति कर के भुगतान के लिए घोषित एकमुश्त समाधान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने योजना घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए इसके लाभ व्यापारियों तक सुगमता से पहुंचाने की मांग की। महानगर महामंत्री सुदेश अग्रवाल ने कहा कि योजना की सफलता के लिए अधिकारियों को गंभीरता से प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है कि छूट कितनी और किस प्रकार मिलेगी तथा आवेदन की अंतिम तिथि क्या है।व्यापारियों ने बताया कि संपत्ति कर के कई बिलों में गंभीर त्रुटियां हैं। कहीं पिछला बकाया जोड़ दिया गया है तो कहीं भवन का क्षेत्रफल गलत दर्ज है। कई मामलों में पड़ोसी भवन को भी एक ही संपत्ति के साथ दर्शाया गया है। शिकायतों के निस्तारण में भी व्यापारियों को परेशानी हो रही है।व्यापार मंडल ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला आयोजित करने तथा प्रत्येक जोन में नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग की, ताकि शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण हो सके। व्यापारियों ने कहा कि इससे उन्हें राहत मिलेगी और नगर निगम का राजस्व भी बढ़ेगा।ज्ञापन के दौरान नवीन अग्रवाल , सुदेश अग्रवाल , पवन कुमार अरोड़ा, राजकमल भसीन(शम्मी ), पंकज रोहतगी , अल वकील , तनुज अग्रवाल , अतुल अग्रवाल , मुकुल अग्रवाल , सचिन गुप्ता , नीलेश अग्रवाल , दुर्गेश गुप्ता , अमरजीत सिंह , मुकेश अग्रवाल, नरेश जड़ियाल , अशोक गुप्ता , मोहित जुनेजा , सतीश मित्तल , देवेश सिंघल , सुबोध अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।