बदायूं। नगर के प्रतिष्ठित सिंह हवेली रेस्टोरेंट में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्ग विजय शाक्य एवं बदायूं नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने गुरुद्वारा कमेटी के प्रबुद्धजनों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर लंच कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में सिख समाज के त्याग, सेवा, परोपकार और उच्च आदर्शों को नमन करते हुए सामाजिक समरसता को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर संवाद और आपसी सहयोग से भाईचारे की भावना और मजबूत होती है।गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने सिंह हवेली रेस्टोरेंट की स्वच्छ एवं आकर्षक व्यवस्था, शांतिपूर्ण वातावरण और स्वादिष्ट भोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसा गरिमामय स्थान सामाजिक संवाद के लिए उपयुक्त है। वहीं दुर्ग विजय शाक्य और महेश चंद्र गुप्ता ने सिंह हवेली के प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बदायूं में इस स्तर का रेस्टोरेंट शहर की पहचान को और बेहतर बनाता है।कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई चर्चा ने सामाजिक एकता, आपसी सम्मान और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन में गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।