दास पीजी कॉलेज में ‘हिन्दी मास’ के तहत कविता लेखन कार्यशाला का भव्य आयोजन हुआ

WhatsApp Image 2026-09-14 at 2.01.57 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास (पी.जी.) कॉलेज में ‘हिन्दी मास’ (14 सितंबर से 14 अक्टूबर) के अंतर्गत प्रख्यात कवि-शिक्षक डॉ. उर्मिलेश को समर्पित ‘कविता लेखन कार्यशाला’ का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली एवं मुख्य अतिथि प्रोफेसर मोहन लाल मौर्य एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. बैकुंठ नाथ शुक्ल ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सृजनात्मक लेखन की विविध बारीकियों को समझा।डॉ. मोहन लाल मौर्य ने अंतरराष्ट्रीय कवि उर्मिलेश जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला साथ ही छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कविता अंतर्मन के भावों और समकालीन संवेदनाओं की सबसे सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों को छंद, लय, बिंब-विधान और विषय-चयन से जुड़े व्यावहारिक सूत्र समझाए।
विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. उर्मिलेश के सुपुत्र डॉ. अक्षत अशेष ने अपने विचार साझा करते हुए पूज्य पिता जी के रचना-संसार, साहित्यिक मूल्यों और उनकी सृजन-प्रक्रिया के संस्मरण विद्यार्थियों के समक्ष रखे। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सहज भाषा और गहरी मानवीय संवेदनाओं के मेल से कालजयी कविता का निर्माण होता है, तथा युवाओं को निरंतर स्वाध्याय और मौलिक लेखन के लिए प्रेरित किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि ऐसी कार्यशालाएं नवोदित प्रतिभाओं को सही दिशा और मंच देने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम परिकल्पक रवि भूषण पाठक और डॉ. लक्ष्य सिंह चौधरी ने बताया कि ‘हिन्दी मास’ के माध्यम से विद्यार्थियों के भीतर छिपी भाषाई व साहित्यिक क्षमता को तराशने का यह निरंतर प्रयास है। कार्यक्रम का कुशल व प्रभावी मंच संचालन डॉ. शैलेन्द्र कबीर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संयोजक प्रो. बी.एन. शुक्ल व डॉ. कमल सिंह, विद्यार्थी संपर्क एवं नामांकन समिति के डॉ. गौरव रस्तोगी व डॉ. संदीप नायक सक्रिय रहे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. मुन्ना कुमार वरुण, डॉ. जीवन कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनवीर सिंह, डॉ. सत्यम मिश्रा, डॉ. अनमोल निधि, डॉ. अर्चना, डॉ. प्रमोद कुमार सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, शोधार्थी सारांश, गुड़िया शाक्य तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights