उझानी :- सर्राफा कारोबारियों की एक चुनावी बैठक नगर के पुरुषोत्तम वाटिका में आयोजित हुई । जिसमें सर्वसम्मति से भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल को सर्व सम्मति से सर्राफा कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री अग्रवाल ने सभी का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसका निर्वहन करने में पीछे नही हटेंगे।बैठक में आलोक को महामंत्री, दीपक सिंघल को कोषाध्यक्ष ,अजय अग्रवाल, अनिल तुलस्यान, अंकुर गोयल एवं विष्णु गोयल को उपाध्यक्ष , संदीप गोयल को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता, व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा सर्राफा समाज की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। सर्राफा कमेटी का अध्यक्ष चुने जाने के बाद सचिन अग्रवाल ने कहा कि सर्राफा व्यापारियों और उनके कारोबार से जुड़े हितों पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या शासन और प्रशासन स्तर पर है तो इसके लिए बातचीत कर समस्या का निदान कराया जाएगा।श्री अग्रवाल के अध्यक्ष बनने पर शुभचिंतकों और सर्राफा कारोबारियों ने हर्ष व्यक्त किया !