श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में हिंदी दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं, मेधावी छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
बदायूं। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं के लिए सुलेख प्रतियोगिता तथा कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सुलेख प्रतियोगिता की कक्षा 1 ए में नमन वैश ने प्रथम, अविका ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 1 बी में श्रद्धा प्रथम, फायजा द्वितीय और अतुल तृतीय रहे। कक्षा 2 ए में ध्रुव प्रथम, सिया द्वितीय और रिद्धिमा तृतीय रहीं, जबकि कक्षा 2 बी में ध्रुव प्रथम, पृथ्वी द्वितीय और विराट तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 3 ए में आर्यन रस्तोगी प्रथम, आशिता द्वितीय और अनिका तृतीय रहीं। कक्षा 3 बी में नव्या अरोड़ा प्रथम, योग्यता द्वितीय और रूही तृतीय रहीं।कक्षा 4 में दर्शिका और अलीशा ने प्रथम, मिष्ठी और शिवांश गुप्ता ने द्वितीय तथा किंजल और नवनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 में प्राची प्रथम, सौम्या द्वितीय और लवयांश तृतीय रहे।
निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 6 से आरव प्रथम, कृतिका द्वितीय और अक्षय तृतीय रहे। कक्षा 7 में अवनी गुप्ता प्रथम, उन्नति द्वितीय और भूमि तृतीय रहीं। कक्षा 8 में आराध्या गुप्ता प्रथम, हर्ष गुप्ता द्वितीय तथा मिष्ठी रस्तोगी तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शुचि सक्सेना ने बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व और उसके व्यापक उपयोग के बारे में समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में सरला यादव, पल्लवी रस्तोगी, चित्रा पाठक, प्रियंका पांडे, निदा, सोनम सक्सेना, नाजमा खान, आरती गुप्ता, चांदनी पटेल, कु.आकांक्षा भारती, परमीत कौर, जसमीत कौर, सावली शर्मा, मुस्कान गुप्ता, ममता दिवाकर, प्रिया श्रीवास्तव सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
















































































