बरेली । थाना देवरनियां पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट के मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त अलग-अलग आपराधिक गैंग से जुड़े हैं। पुलिस ने बताया कि 30 अगस्त को शातिर गौकश गैंग डी-288/26 के आठ अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा संख्या 354/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट तथा शातिर लूट गैंग डी-295/26 के तीन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा संख्या 355/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट दर्ज किया गया था। इन मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। 8 सितंबर की रात करीब 2 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना देवरनियां पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चाँद बाबू उर्फ चन्ना (35 वर्ष), पुत्र मोहम्मद रफीक, निवासी ग्राम गुनाहट्टू, थाना देवरनियां तथा अनिल मौर्य (24 वर्ष), पुत्र सालिग राम, निवासी ग्राम गुनाहडू, थाना देवरनियां के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक चाँद बाबू उर्फ चन्ना के खिलाफ गौकशी, पशु क्रूरता, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अनिल मौर्य के खिलाफ देवरनियां और भोजीपुरा थानों में लूट तथा अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, उपनिरीक्षक जीत सिंह तथा हेड कांस्टेबल कुलवन्त सिंह, थाना देवरनियां, जनपद बरेली