सीडीओ ने अधिकारियों को दिए कार्य में सुधार लाने के निर्देश

WhatsApp Image 2026-09-07 at 5.38.26 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं: 07 सितम्बर। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर की प्रगति, माननीय मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालयों के निर्माण, जर्जर विद्यालयों की नीलामी, विद्यालयों में बच्चों की डिजिटल ऑनलाइन उपस्थिति, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के निर्माण, रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन के रिक्त पदों पर नियुक्ति, छात्र-छात्राओं के डीबीटी कार्य हेतु अध्यापकों द्वारा सत्यापन की स्थिति तथा जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के निरीक्षण की समीक्षा की गई। इसके साथ ही डाइट मेंटर, एसआरजी एवं एआरपी द्वारा किए जा रहे सपोर्टिव सुपरविजन की भी समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद के सभी विद्यालयों में 19 पैरामीटर से संबंधित कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समस्त डाइट मेंटर, एसआरजी एवं एआरपी अपने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण एवं सपोर्टिव सुपरविजन करें। विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ ही निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जाए, ताकि जनपद के अधिक से अधिक विद्यालयों को निपुण घोषित किया जा सके।
इसके अलावा वार लाईसेन्स, शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, राज्य पोषण-मिशन, पशुपालन विभाग के कार्यों की बैठक, 15वाँ वित्त/5वाँ वित्त पंचायती राज, आकांक्षात्मक विकास खंड की बैठक, फैमिली आई0डी0 की बैठक, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास/मनरेगा आजीविका मिशन आदि की बैठक भी आयोजित की गईं, जिसमें सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में समस्त संबंधित जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights