वरिष्ठ भाजपा नेता से मिले नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री, लिया आशीर्वाद

WhatsApp Image 2026-09-07 at 5.37.08 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री श्री राजेश्वर सिंह पटेल ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्टी के भीष्म पितामह, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक जी के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर श्री राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठन की रीति-नीति के अनुरूप निभाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का स्नेह, अनुभव और आशीर्वाद ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है, जिससे कार्यकर्ताओं को निरंतर नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक जी ने श्री राजेश्वर सिंह पटेल को क्षेत्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए वे निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उनके सफल, यशस्वी एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना भी की।भेंट के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री शारदेदु पाठक भी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights