बदायूँ में बाढ़ प्रभावित गांव जटा पहुंचे डीएम, नाव से लिया हालात का जायजा, ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं

WhatsApp Image 2026-09-07 at 5.23.49 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को तहसील दातागंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। गांव का संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी के कारण बाधित होने पर जिलाधिकारी नाव के माध्यम से गांव पहुंचे और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और स्थिति के अनुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से उनके हालचाल के साथ ही बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है और आवश्यकता के अनुसार हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जानकारी ली कि प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें नियमित रूप से पहुंच रही हैं या नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। साथ ही पशु चिकित्सा विभाग की टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने, आवश्यक उपचार और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर सतत निगरानी रखने को कहा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और जरूरत के अनुसार राहत संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार सिंह, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights