श्री हरि मंदिर बरेली के 66वा वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत निकली गई भव्य दिव्य कलश शोभा यात्रा

WhatsApp Image 2026-09-06 at 11.02.53 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन, बरेली के 66 वा विराट भक्ति वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद भागवत कथा के शुभ आरम्भ से पूर्व मांगलिक भव्य वा दिव्य कलश यात्रा निकली गई।
दिव्य मांगलिक कलश यात्रा में 108 महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश ले करके सबसे आगे चल रही थी। शोभा यात्रा में श्री हरि मंदिर संकीर्तन मंडल के भक्तों ने श्री हरि नाम संकीर्तन की रस धारा बहाई। नगर वासियों ने शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्य वर्षा कर वा प्रसाद वितरण करके जोरदार स्वागत किया। पठानकोट से पधारे पूज्य भागवत भूषण श्री अतुल कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने रथ पर विराजमान होकर दर्शन और आशीर्वाद दिया। शोभा यात्रा में बैंड बाजे,संकीर्तन एवं भगवान श्री राधा कृष्ण की सजल झांकी आती शोभायमान लग रही थी।
कलश यात्रा के पश्चात आचार्य जी के सानिध्य में श्री भागवत जी का विधिवत पूजन कथा के यजमान रजनी सेठ एवं राजेश सेठ ने कराया ।
पठानकोट से पधारे पूज्य अतुल कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से वर्तमान एवं भविष्य दोनों को शांति मिलती है। भागवत सर्व श्रेष्ठमान है, क्योंकि यह सबसे सरल एवं कलयुग में मानव के कल्याण के लिए सबसे उत्तम और कल्याणकारी यज्ञ है। कलयुग में उठते बैठते,चलते फिरते यहां तक की स्वास लेते हुए भी भागवत जी का ध्यान करते रहे, सतयुग, द्वापर ,त्रेता में कठिन भक्ति करने वाले के उपरांत भी मुक्ति कठिन होती थी,परंतु कलयुग में केवल नाम स्मरण से ही मुक्ति के द्वार खुल जाते हैं। मौत का भय नष्ट हो जाता है। प्रातः उठते ही मंगलाचरण में सबसे पहले भगवान का नाम आने से दिनचर्या सुगम एवं सुखद रहती है।
श्रीमद्भागवत कथा 12 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से 10 बजे तक होगी।आप सभी सादर सपरिवार आमंत्रित हैं।
आज के कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा ,अश्विनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा,योगेश ग्रोवर ,अनिल चढ़ा,हरीश लुनियाल,अतुल कपूर,जतिन दुआ,राजेश अरोड़ा, संजीव अरोड़ा, सचिन सेठी,अतुल कपूर,कथा के यजमान रजनी सेठ वा राजेश सेठ आदि उपस्थित रहे ।
महिला सेवा समिति की अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, उपाध्यक्ष कंचन अरोड़ा, नीलम साहनी, नीलम लुनियाल,नेहा आनंद, ममता ओबेरॉय ,सीमा तनेजा, प्रवेश कोचर, निशा लखानी, अलका छाबड़ा, विमल सोंधी, आदि उपस्थित रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights