बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने जनपद बिजनौर की अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित (PCS) एवं क्षेत्राधिकारी धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी (PPS) से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निराकरण के संबंध में चर्चा की। मुकुल अग्रवाल ने दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा व्यापारियों एवं आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना सराहनीय है। उन्होंने अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर हेजलमुन स्कूल चांदपुर की प्रबंधक एवं समाजसेविका शक्ति भारद्वाज मित्तल तथा व्यापारी एवं समाजसेवी मित्तल पेट्रोल पंप बिजनौर के स्वामी अनिरुद्ध मित्तल भी मौजूद रहे। मुकुल अग्रवाल ने व्यक्तिगत रूप से तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से दोनों अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।