जन्माष्टमी पर गौसेवा का संदेश, अधिकारियों ने गौशालाओं में किया गो पूजन, डीएम ने गोसेवा के लिए 51 हजार रुपये का दिया चेक

WhatsApp Image 2026-09-05 at 6.00.28 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर जनपद में गोसेवा और संरक्षण का संदेश दिया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन , अपर जिलाधिकारी वि/रा , अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित गौशालाओं में पहुंचकर विधिवत गो पूजन किया और गोवंश को गुड़ आदि खिलाकर उनकी सेवा भी की।
इसी क्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज सीबी गंज के ग्राम नदौसी स्थित कान्हा उपवन गौशाला का भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौवंश की संख्या, उनके रख-रखाव, चारा, पीने का पानी, साफ-सफाई, उपचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा और पाया कि गौशाला में गौवंश के लिए चारा, पेयजल एवं साफ-सफाई आदि की व्यवस्था उचित है। बीमार , अशक्त गौवंश के उपचार हेतु नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित है।
जिलाधिकारी ने संबंधित गौशाला संचालक/प्रभारी को निर्देश दिए कि गौवंश के समुचित रख-रखाव, स्वच्छता, पर्याप्त चारा-पानी तथा समय-समय पर पशु चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही गौवंश के संरक्षण एवं बेहतर देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और गौशाला में अतिरिक्त शेड निर्माण कराने के भी निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने गौशाला में गोसेवा के लिए 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाएं स्वेच्छा से गौशालाओं में पहुंचकर दान देकर गोवंश की सेवा में सहयोग कर सकती हैं। इस पहल का उद्देश्य गौशालाओं को जनसहयोग से सुदृढ़ करना तथा गोवंश के बेहतर संरक्षण एवं भरण-पोषण को सुनिश्चित करना है।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, गौशाला संचालक, प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights