बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव गोविंदपुर निवासी 30 वर्षीय रोहतास पुत्र स्वर्गीय जगदीश सुबह मॉर्निंग वॉक को निकाला था। मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी रोहतास गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया रोहतास सुबह लगभग 5:00 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकला था इस दौरान तेज रफ्तार आ रही मोटरसाइकिल सवार ने रोहतास के टक्कर मार दी रोहतास गंभीर रूप से घायल हो गया टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल फरार हो गई। रोहतास ने परिवार वालों को फोन से सूचना दी घटना स्थल पहुंचे परिवार वालों ने उसे फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी में भर्ती कराया हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे बरेली जिला अस्पताल को रेफर कर दिया रोहतास का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।