जन्माष्टमी पर भक्ति, संगीत और नृत्य से सजा दिशा शक्ति संगठन का भव्य श्रीकृष्ण उत्सव

WhatsApp Image 2026-09-02 at 11.02.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। दिशा शक्ति संगठन की ओर से जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में भक्ति, संगीत और नृत्य का सुंदर संगम देखने को मिला। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सदस्यों का मन मोह लिया और पूरा वातावरण कृष्ण भक्ति से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में नेहा रस्तोगी ने भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। श्रीमती पम्मी मेहंदी रत्ता, डॉ. गायत्री प्रियदर्शनी, लवी गुप्ता, सीमा यादव एवं रोजी रस्तोगी ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
वहीं शिल्पी गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, उन्नति रस्तोगी, प्रिया रस्तोगी, काजल दुबे एवं सपना गुप्ता ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। श्रीमती कंचन गुप्ता ने सरप्राइज प्रश्नोत्तर कार्यक्रम कराया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्रीमती प्रिया रस्तोगी, उन्नति रस्तोगी, रूपम गुप्ता, नेहा रस्तोगी एवं दीप्ति दीपांक रस्तोगी द्वारा प्रस्तुत रास नृत्य रहा। मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को कृष्णमय कर दिया। इसके बाद सभी सखियों ने केक काटकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया।
आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में श्रीमती विमलेश गुप्ता एवं पम्मी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संगठन की ओर से उनके सहयोग एवं समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिल्पी गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर डॉ. सरला चक्रवर्ती, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, आभा गुप्ता, सपना दीवान, विनीता गुप्ता, रजनी गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, प्रियंका रस्तोगी, वर्षा वैश्य, महिमा ढींगड़ा, जया खन्ना, नंदिनी, सरिता सिंह, मिंटी गुप्ता, रमा गुप्ता, नेहा वैश्य, रानी रस्तोगी, श्वेता गुप्ता, पूनम रस्तोगी, वैशाली गुप्ता सहित संगठन की अनेक सदस्याएं मौजूद रहीं। सभी सदस्यों ने मिलकर जन्माष्टमी महोत्सव को यादगार बनाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights