वोकल फॉर लोकल’ को अपनाकर कारीगरों और छोटे उद्यमियों को दें नई ताकत :- राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp Image 2026-09-01 at 5.38.16 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

‘बदायूं :- भाजपा कार्यालय पर सिविल लाइन मंडल के बूथ संख्या-195 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सुना।इसी क्रम में जनपद के विभिन्न बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुना।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महानायक उत्तम कुमार के जीवन और उनकी कार्यनिष्ठा को याद करना प्रेरणादायी है। उत्तम कुमार ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने काम पर फोकस बनाए रखा और अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर सिनेमा जगत में नई ऊंचाइयां हासिल कीं। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और वे हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा आने वाले जन्माष्टमी, विश्वकर्मा पूजा और दीपावली जैसे पर्व हमारी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने के साथ-साथ समाज के कारीगरों, शिल्पकारों और मेहनतकश साथियों के सम्मान का अवसर भी हैं। विश्वकर्मा पूजा पर स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को सम्मान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश केवल मिट्टी के दीये खरीदने तक सीमित नहीं है। हमें दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं को खरीदते समय यह अवश्य देखना चाहिए कि वे भारत में निर्मित हों। स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने से कारीगरों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और मजबूत होगा।इस अवसर पर मण्डल महामंत्री रचित साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी उपेन्द्र उपाध्याय, बूथ अध्यक्ष सलीम खान, लव रस्तोगी, आकाश पाल, शेखर साहू, संजीव गुप्ता, मुजाहिर खान, इजहार उद्दीन, पुष्पेंद्र यादव, शमीम खान, सर्वर अली, मुजीब खान, एजाज़ खान, भाजपा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights