दातागंज में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’, 750 राहत किट बांटीं

WhatsApp Image 2026-08-28 at 12.09.31 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। दातागंज विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। इसी क्रम में विकास खंड म्याऊं के बाढ़ प्रभावित ग्राम सिमरिया दैन्दू, जरतोली एवं सकतपुर में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ गांवों में पहुंचकर प्रभावित परिवारों का हाल जाना और कुल 750 राहत सामग्री किट वितरित कीं।
राहत सामग्री वितरण के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली। राहत किट में आटा, चावल, दाल, तेल, आलू, तिरपाल, बाल्टी सहित दैनिक उपयोग में आने वाली आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। बाढ़ की कठिन परिस्थितियों के बीच राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को काफी सहूलियत मिली।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित नागरिकों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशन, दवा और अन्य जरूरी सुविधाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पूरा प्रयास है कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय से राहत पहुंचाई जाए।
विधायक ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव और कटान से हुए नुकसान का पारदर्शी सर्वे कराया जाए तथा पात्र प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक प्रभावित लोगों की समस्याओं पर लगातार नजर रखी जाएगी और आवश्यकता के अनुसार हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
राहत वितरण के दौरान बताया गया कि सकतपुर में 250 तथा जरतोली में 250 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई गई। वहीं सिमरिया दैन्दू सहित प्रभावित क्षेत्र के अन्य परिवारों को भी राहत सामग्री वितरित की गई। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रभावित गांवों में स्थिति पर सतत नजर रखते हुए आवश्यकता के अनुसार राहत सामग्री और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाए।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी दातागंज, नायब तहसीलदार सतीश चंद्र मिश्रा, राजस्व निरीक्षक (आरआई) सुबोध मिश्रा, लेखपाल गोपाल सक्सेना, मोहित कुमार, संजय चौहान, इंस्पेक्टर, भाजपा जिला प्रतिनिधि भावेश, विजय भान, आदेश सिंह, विनीत सिंह, धनेंद्र सिंह (प्रधान, हजरतपुर), अवनीश कश्यप (प्रधान, जरतौली), सत्यवीर कश्यप (प्रधान) सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
जिला प्रशासन का कहना है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरतों का लगातार जायजा लिया जा रहा है। प्रयास है कि किसी भी प्रभावित परिवार को खाद्य सामग्री अथवा अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन भी कराया जा रहा है, ताकि नियमानुसार पात्र परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights