बरेली। यू पी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के उपजा प्रेस क्लब, बरेली में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव का हुआ स्वागत। उन्हें भेंट की गई निर्भय सक्सेना की ‘कलम बरेली की’ पुस्तक। उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश कातिब, आलोक प्रधान एडवोकेट, सभासद गौरव सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, निर्भय सक्सेना, मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, डॉ शिव कुमार सक्सेना आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर कायस्थ एकता पर जोर दिया। संचालन आशीष जोहरी ने किया। कमल सक्सेना ने काव्य पाठ किया। सर्वश्री अमित सक्सेना बिंदु, अखिलेश सक्सेना, वी के सक्सेना, अविनाश जी, श्रीमती चित्रा सक्सेना, सुधा सक्सेना, विकास सक्सेना, मामा आहूजा जी, राजेश कुमार शर्मा, पुत्तन सक्सेना, आदि उपस्थित रहे।