मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्पपूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गांधी-शास्त्री को नमन किया, संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहणछाया ट्रेनिंग सेंटर के तीन माह के प्रोफेशनल मेकअप कोर्स का भव्य ग्रैंड फिनाले हुआविद्यापीठ में राष्ट्र रक्षा यज्ञ के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसादगी, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प संग संपन्न हुआ कार्यक्रमगुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसफलता संसाधनों की गुलाम नहीं होती : वेदवीर आर्यगांधी जयंती पर पुलिस लाइन में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
Uttar Pradesh

भूत-प्रेत का चक्कर बताकर पुजारी ने चिमटे से लड़की के गाल जलाये,पुजारी को भेजा जेल

August 29, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के मौहल्ले में स्थित मंदिर के महंत ने युवती पर भूत-प्रेत का चक्कर बता कर उससे युवती को छुटकारा दिलाने के लिए उसकी मां को झांसे में लेने के बाद उसके गालों को गर्म चिमटे से जला दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल युवती के पिता ने पुलिस को पुजारी की सारी बात बताकर पुजारी के खिलाफ तहरीर दी।तहरीर मिलने पर पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया है।वहीं घायल युवती का मेडीकल कराया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार को नगर के मौहल्ला किला खेड़ा निवासी अजय प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र रामविलास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी और उसकी बेटी खुशी (19) वर्षीय नगर के पंजाबी कालोनी स्थित शिव मंदिर पर भगवान के दर्शन को जाती थी।शिव मंदिर पर स्थाई पता थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम कललिया काजमपुर व हाल पता श्री नरायणगंज सरौरा निवासी कौशलेन्द्र पुत्र रामसेवक पुजारी है।मंदिर के पुजारी ने उसकी बेटी पर भूत-प्रेत का चक्कर बता कर उसका ऊपरी इलाज करना शुरू कर दिया।पुजारी कौशलेंद्र मिश्रा 26 अगस्त को उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर आया और बेटी के ऊपर से भूत-प्रेत उतारने के लिये तंत्र विद्या शुरू कर दी और चिमटा गर्म कर उसके गालों को जला दिया।जिससे युवती गंभीर रूप सेे घायल हो गई।बताया जाता है कि पुजारी युवती के गालों को चिमटे से जलाकर वहां से फरार हो गया।युवती के पिता अजय प्रकाश ने बताया कि रात जब वह बाहर से काम कर जब अपने घर लौटा तो अपनी बेटी के गाल जले देख उसने उससे पूछताछ की।जानकारी मिलने के बाद पीड़ित युवती के पिता ने पुजारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।घायल युवती के पिता की तहरीर मिलने पुलिस ने पुजारी के खिलाफ मु०अ०सं० 385/2021 धारा 452/325 आईपीसी में मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही के बाद पुजारी को जेल भेजा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights