बरेली। गरीब शक्ति दल के संगठन प्रमुख मनोज विकट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को महामहिम राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा।मनोज विकट ने कहा कि निजी वाहनों द्वारा अवैध किराया वसूली पर रोक लगाने, प्रदेश में एसआईटी के गठन और बरेली में मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग की।मनोज विकट ने कहा कि देश के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य निजी वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। इस पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने प्रदेश स्तर पर एसआईटी गठित करने की भी मांग की, ताकि ऐसे मामलों की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने कहा कि बरेली जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में शहर में मेट्रो ट्रेन परियोजना शुरू की जाए, जिससे लोगों को बेहतर और सुगम सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सके। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की गई। ज्ञापन देने वाले में गगन जैन, मोहम्मद रफी , राबिया, रूबी , संजीव सागर आदि मौजूद रहे।