बरेली। थाना भमोरा पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को अकरम पुत्र किशवर खां निवासी ग्राम देवीपुर ने साप्ताहिक बाजार देवचरा से अपनी होंडा शाइन (UP25DY 1689) चोरी होने की सूचना दी थी। इस पर थाना भमोरा में मुकदमा दर्ज किया गया। 31 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर थाना भमोरा पुलिस ने रम्पुरा बुजुर्ग जाने वाले मार्ग से फिदा हुसैन पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी लाल फाटक कांधरपुर, थाना कैंट, बरेली को चोरी की गई बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वह उसे बेचकर पैसे कमाना चाहता था। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी पवन कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, आरक्षी सोनू कुमार एवं नीरज कुमार शामिल रहे।