संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन माटी का बदायूँ में भव्य स्वागत, 30 मंडलों तक पहुँचेगा समरसता का संदेश

WhatsApp Image 2026-07-31 at 5.18.32 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत उनकी पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई कलश पावन माटी का शुक्रवार को जनपद बदायूँ आगमन पर गौरीशंकर मंदिर में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, मनोज मशीह, तथा दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज इंटरचेंज पापड़ पर स्वागत किया तथा पार्टी पदाधिकारियों ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया तथा पुष्प अर्पित कर पावन माटी का अभिनंदन किया।सी क्रम में यह पावन माटी कलश यात्रा जनपद के सभी 30 मंडलों व दलित वस्तियों में पहुँचेगी तथा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी। अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया जाएगा।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष को जनभागीदारी के साथ मना रही है।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन समाज को जोड़ने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देता है। विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और वचनों से मानवता, समानता और सेवा का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है।इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल जिला महामंत्री/अभियान संयोजक जोगेंद्र सिंह पटेल, एमपी सिंह राजपूत, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, बुद्धपाल सिंह, सीमा राठौर, रचना शंखधार, राजवती वर्मा, उदयवीर दिवाकर, धीरज पटेल, सहदेव सागर, अनुभव उपाध्याय, दुष्यंत सिंह, अचल शर्मा, गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, रचित साहू, हिमांशु सक्सेना, अर्चित सिंह, दीपक सक्सेना, अभिषेक मथुरिया आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights