जायरीन आला हज़रत के मेहमान,मेज़बानी में न रहे कोई कमी:अहसन मियां

WhatsApp Image 2026-07-31 at 1.15.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दरगाह आला हज़रत पर आज उर्स-ए-रज़वी के मौके पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें डॉक्टरों द्वारा 247 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाइयाँ वितरित की गई। 73 लोगों की मुफ्त ईसीजी,46 लोगों की शुगर को जांच की गई। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सरपरस्ती में लगे शिविर का उद्घघाटन रज़ा मस्जिद के इमाम मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने दुआ के साथ किया। उधर उर्स के सम्बद्ध में दरगाह सरपरस्त हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें तैयारियों को परखा गया।
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि शिविर में श्री गांगा चरण आर्यवर्धन अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉक्टर शकील अहमद(दिमाग,नस व रीढ़ रोग विशेषज्ञ),फिजिशियन डॉक्टर मोहम्मद अकीक व डॉक्टर रियाज़ अहमद ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी। जिन लोगों की ईसीजी और शुगर जांच में बीमारी निकली उनको उचित खानपान और दिनचर्या के बारे में बताया। शिविर में उपनीत झा,अमित शंखधार,जावेद खान,शाहिद नूरी,परवेज़ नूरी,मुजाहिद बेग,अश्मीर रज़ा,मंज़ूर रज़ा आदि का सहयोग रहा। शिविर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चला।
शाम में उर्स की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि दुनिया भर से आने वाले जायरीन हमारे मेहमान है। इनकी मेज़बानी में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। 05 अगस्त तक सभी काम वक्त पर करा लिए जाए। लंगर कमेटियों व वालंटियर्स ने उर्स को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मुफ्ती अकिल रज़वी,मुफ्ती सलीम नूरी,मुफ्ती सय्यद कफील हाशमी,मुफ्ती अय्यूब नूरी,ओरंगजेब नूरी,अजमल नूरी,ताहिर अल्वी,इशरत नूरी,हाजी अब्बास नूरी,अब्दुल माजिद आदि ने अपने सुझाव रखे।
इस मौके पर शान रज़ा,मुजाहिद रज़ा,फारूक खान,अतीक खान,तारिक सईद,आलेनबी, सय्यद माजिद अली,सय्यद एजाज़,अज़ीम खान,वसीम रज़ा,हाजी जमील अहमद,हसीन खान,गौहर खान,युनुस गद्दी,इरशाद रज़ा,काशिफ रज़ा,मुस्तकीम रज़ा,समी रज़ा,अजमल रज़ा,हाजी शरिक नूरी,अशफ़ाक़ रज़ा,इफ्तेखार रज़ा,सबलू रज़ा,ज़ोहेब रज़ा,आरिफ रज़ा,सुहैल रज़ा,साजिद रज़ा,नईम रज़ा,शाद रज़ा,साकिब रज़ा,अरवाज रज़ा, रोमान खान,सऊद रज़ा,आदिल रज़ा,खालिद नूरी,हाजी फय्याज रज़ा,तनवीर रज़ा आदि लोग शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights