बरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद बरेली की संगठनात्मक बैठक में शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सक्षम अधिकारियों से सकारात्मक वार्ता करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। चेतन मौर्य (कंपोजिट विद्यालय बिजौरिया, बहेड़ी) को जिला उपाध्यक्ष तथा ललित शर्मा (प्राथमिक विद्यालय अनिरुद्धपुर, मझगवां) को आईटी एवं सोशल मीडिया (आईटी सेल) प्रभारी नियुक्त किया गया। जिला संगठन मंत्री सत्यार्थ पाराशरी ने दोनों पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला महामंत्री सुनील कुमार शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।बैठक में आगामी गुरु वंदन कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्ययोजना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को अधिक सक्रिय एवं शिक्षक हितों के प्रति समर्पित बनाए रखने का संकल्प लिया।बैठक में जिला संरक्षक होते लाल दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष परीक्षित गंगवार, संयुक्त महामंत्री उषा देवी, जिला मंत्री डॉ. शिखा अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष पारुल चंद्र, जिला उपाध्यक्ष शालिनी सक्सेना, सह संगठन मंत्री निमित्त पाठक सहित विभिन्न विकासखंडों के ब्लॉक अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।