उझानी, बदायूं ।उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाजारकलां में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पीड़ित अशोक कुमार पुत्र वेदराम, निवासी कछला रोड निकट अम्बेडकर चौराहा, ने पुलिस को बताया कि वह 29 जुलाई को शाम घर में ताला लगाकर गांव गए थे। 30 जुलाई को शाम करीब 7 बजे जब वह वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर घर से एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी और लगभग 10,00 रुपये नकद चोरी कर ले गए।अशोक कुमार ने प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली उझानी को दी गई तहरीर में अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। चोरों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।