बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार की धार्मिक योजना ‘घर-घर गंगाजल वितरण’ कार्यक्रम का आयोजन बदायूं रोड स्थित कुँवर रिजॉर्ट में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय की प्रेरणा से किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला विभाग, बरेली की टीम एवं राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने महिलाओं को गंगाजल वितरित कर सावन माह में शिवभक्ति और सनातन परंपराओं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने कहा कि घर-घर गंगाजल वितरण अभियान श्रद्धालुओं में आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि संस्थान की टीम पूरे जिले में घर-घर गंगाजल पहुंचाकर भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और धार्मिक जागरूकता को बढ़ाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक चंचल गंगवार, जिला प्रोबेशन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश मौर्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, जे.आर. गुप्ता, भारतेंद्र सिंह, रामकिशोर, जिला अध्यक्ष अंजू शुक्ला, जिला सचिव आर्यन्द्र सिंह, अंजू ठाकुर, कंचन सिंह, सत्यवती सिंह, अंजू भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में शहरी एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सभी ने सावन माह के दौरान घर-घर गंगाजल पहुंचाने और धार्मिक आस्था को मजबूत करने का संकल्प लिया।