उझानी बदायूं ।कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर पुख्ता निवासी एक युवक ने गांव के ही 4 लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली उझानी में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित राजकुमार पुत्र दिनेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 जुलाई की शाम वह अपनी भेंस लेकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही हरिकिशन पुत्र हेतराम, प्रेमकुमार हेतराम संडू पुत्र ओम और शेरा पुत्र नामालूम निवासी हुसैनपुर पुख्ता ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में वह घायल हो गया और उसके शरीर से काफी खून निकल आया।राजकुमार का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा चुके हैं और अब दोबारा उसे व उसके परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।पीड़ित ने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।