उझानी बदांयू ।नगर के मोहल्ला नझियाई चटईया निवासी मेहराज पत्नी नाजिम ने पति, ससुर और जेठानी पर लाठी-डंडे और ईंटों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।मेहराज का आरोप है कि आज सुबह अयोध्यागंज निवासी पति नाजिम, ससुर रफी अहमद और नाजमा पत्नी शमशाद उनके घर पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि ससुर ने उनके साथ अभद्रता भी की। बीच-बचाव में आए मेहराज की मां मुन्नी बेगम पत्नी शफी अहमद और भाई फैजान निवासी गांव अबढर कोतवाली सोरों जनपद कासगंज को भी चोटें आईं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मुन्नी बेगम का मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।