बरेली में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने किया आत्मदाह, CCTV फुटेज और वायरल वीडियो के बाद मामले ने पकड़ा तूल

Screenshot 2026-07-30 135418
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

फतेहगंज पश्चिमी की हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर की इलाज के दौरान मौत

पुलिस ने CCTV फुटेज और वायरल वीडियो को जांच में किया शामिल; सभी पहलुओं की पड़ताल जारी

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंसारी स्थित हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर की आग से गंभीर रूप से झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फुटेज में अब्दुल कादिर आग की लपटों से घिरे हुए गली में दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं और आग बुझाने का प्रयास करते हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को घरेलू विवाद के बाद अब्दुल कादिर ने कथित तौर पर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद मामला उस समय और चर्चा में आ गया जब अस्पताल में उपचार के दौरान रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में अब्दुल कादिर अपनी इस हालत के लिए पत्नी को जिम्मेदार बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र करने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के साथ-साथ परिजनों एवं अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अब्दुल कादिर अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग इस दर्दनाक घटना को लेकर स्तब्ध हैं और पुलिस जांच के निष्पक्ष परिणाम का इंतजार कर रहे हैं

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights