बदायूँ। जिले के वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डा. रामबहादुर व्यथित को राजस्थान के अलवर मे साहित्य मार्तण्ड की उपाधि से अलंकृत किया गया।.अलंकरण समारोह के अध्यक्ष दीपक पलवत ने श्री व्यथित को माला पहनाकर साल ओढाई संयोजक माधुरी पलवत ने उन्हे संस्थान की ओर प्रतीक चिन्ह दिया. बता दें डा. रामबहादुर व्यथित को यह सम्मान उनकी हिंदी साहित्य की अभिवृद्धि एवं विशिष्ट साहित्यक सेवाओं के लिए दिया गया शहर के सिविल लाइन के विजय वाटिका में रहने वाले श्री व्यथित जी को इससे पहले भी देश के अनेक राज्यों में अलग अलग उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है.इस उपलब्धि पर श्री व्यथित जी को, डा. प्रतिभा मिश्रा, डा. सोनरुपा विशाल, डा. अक्षत अशेष, वरिष्ठ कवि नरेंद्र गरल,अशोक खुराना, महेश मित्र,वीडी मथुरिया,एडवोकेट आनंद बाबू गुप्ता,वेद प्रकाश साहू,अजय मथुरिया, लालता प्रसाद,गुलाब सिंह राठौर समेत तमाम गणमान्य लोगों ने बधाई देकर उज्ज्वल जीवन की कामना की।.