बदायूँ में कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को विरोध मार्च निकाला,पुलिस ने रोका, झड़प,ज्ञापन सौंपा
बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव कुमुद गंगवार के मुख्य आतिथ्य में , जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में बदायूं कांग्रेस के सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारीयों ने सड़क पर उतरकर दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं एवं छात्रों पर बर्बरतापूर्ण हुए लाठी चार्ज के विरोध में और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला।जिसको को कि पुलिस प्रशासनिक अधिकारीयों द्वारा भामाशाह चौराहे पर बलपूर्वक रोका गया जहां के कांग्रेसियों और पुलिस के बीच काफी हद तक झड़प हुई और वहीं कांग्रेसी सड़क पर बैठ गए और कहा कि हमें गिरफ्तार करो। काफी हीला हुज्जत के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नि महासचिव कुमुद गंगवार के हस्तक्षेप के बाद कांग्रेसियों ने तीन सूत्रीय ज्ञापन क्षेत्र अधिकारी पुलिस नगर राहुल पांडे की उपस्थिति में एसडीएम सदर को दिया।कार्यालय पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति ने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों पर जब तक यह सरकार उत्पीड़न की कार्रवाई करती रहेगी तब तक बदायूं कांग्रेस सड़क पर उतरकर संघर्ष करती रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुमुद गंगवार ने कहा कि जंतर मंतर पर जिस तरीके से छात्रों के ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया है यह कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष करती रहेगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की आज तक निरंतर हो रहे आंदोलन के कारण भारतीय जनता पार्टी की शिक्षा नीति की कमी उजागर हुई और अंतोगत्वा धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया निश्चित रूप से यह हम आंदोलनकारियोंकी बहुत बड़ी जीत है।अतिथि उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राजीव गांधी पंचायत राज संगठन नेहा पांडे ने कहा की दिल्ली जंतर मंतर पर आंदोलन के दौरान जिन पुलिस वालों ने महिलाओं और बच्चियों के साथ अत्यंत शर्मनाक उत्पीड़न करते हुए फोटो मीडिया पर वायरल हुए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव रजनी सिंह ने कहा कि महिलाओं युवाओं और छात्रों के साथ इस सरकार ने जो कृत्य किया है।कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायत राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति ने किया।
विरोध मार्च और कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष बन्ने खां,सैयद नदीम उद्दीन सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, वीरपाल सिंह यादव सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, रियासत खान अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी उझानी, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप, विरासत खान धर्मपाल माथुर, सलमान खान विकास, सूरज, वीरेंद्र, रिशिपाल प्रमोद कुमार ,राकेश राठौर पूरनलाल, विष्णु प्रजापति, राम श्री मिश्रा, राजवीर, दिनेश पाल हरिओम शर्मा ,अजय सिंह ,विष्णु प्रजापति कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।















































































