बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के धनेहटा फाटक के पास कैंटर ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें 11 माह के मासूम की मौत हो गई ,तीन घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। जिला रामपुर तहसील शाहबाद क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी राकेश यादव अपनी पत्नी कामना बेटा 11 महा का पीयूष यादव और एक बेटी के साथ भोजीपुरा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर अपनी मौसियां सास के घर मोटरसाइकिल से जा रहा था रास्ता में फतेहगंज पश्चिमी के धनेटा फाटक के पास पीछे से आ रहे कैंटर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार राकेश यादव उसकी पत्नी कामना यादव , 11 माह का पीयूष यादव और बेटी अमनी नीचे गिर गए कैंटर का पहिया 11 माह के बच्चे पीयूष यादव के ऊपर चढ़ गया जिसमें पीयूष यादव की दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर ने को अपने कब्जे में ले लिया घायलों को अस्पताल भेजा पीयूष के शव को पोस्टमार्टम को भेजा।