बदायूं विधानसभा में भाजपा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, 2027 में फिर कमल खिलाने का आह्वान

WhatsApp Image 2026-07-22 at 6.13.37 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी की बदायूं विधानसभा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बुधवार को डाइट ऑडिटोरियम में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में बूथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, लखनऊ के उपसभापति रविंद्र सिंह राठौर तथा सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती का मंत्र दिया।
मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार दो बार भाजपा की सरकार और केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने के पीछे बूथ स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथ को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में भी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष तपस्वी, मेहनती और जुझारू कार्यकर्ता हैं, जो तन, मन और धन से पार्टी को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि बदायूं विधानसभा में लगातार कमल खिलने का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है और 2027 में भी उनकी मेहनत से भाजपा पुनः विजय हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने पूरी विधानसभा को अपनी मां मानकर सेवा की है। आज विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं और शायद ही कोई बूथ ऐसा हो जहां विकास कार्यों का शिलान्यास या लोकार्पण न हुआ हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि “मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता तो चुनाव जीता” भाजपा का मूल मंत्र है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री एवं विधानसभा संयोजक विश्वजीत गुप्ता ने किया।
सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला महामंत्री एम.पी. सिंह राजपूत, शैलेंद्र मोहन शर्मा, जुगेंद्र सिंह पटेल, पूर्व महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख अनेकपाल सिंह पटेल, चेयरमैन अरविंद रावत, चेयरमैन अनुपम पाठक, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान, सीमा राठौर, युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री अंकित मौर्य, महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा, दुष्यंत सिंह, मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, रामचरण पाल, नौरंगपाल, अजय मथुरिया, राघव सिंह सहित सैकड़ों बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights