बरेली । फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला ठाकुर द्वारा बसंत विहार कॉलोनी मेंशनिवार रात कस्बा के एक घर से अज्ञात चोर नकदी, और सोने चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला ठाकुरद्वारा बसंत विहार कॉलोनी निवासी ताराचंद गंगवार मूल रूप से थाना शाही के गांव हौसपुर के रहने वाले है। ताराचंद गंगवार ने दो ढाई साल पहले फतेहगंज पश्चिमी वसंत विहार कॉलोनी में अपना नया मकान बनवाया था परिवार के साथ उसी में रहते थे। शनिवार को वह अपने गांव गए थे। घर पर उनकी पत्नी मुन्नी देवी, पुत्री सपना गंगवार, पुत्र आर्यन गंगवार थे। उनके मकान के बगल में नया मकान बन रहा है उसे मकान में गेट न होने के कारण चोर पड़ोसी के मकान की छत से चढ़कर जीने के दरवाजे पर लगी जाली तोड़कर कुंडा खोलने के बाद जीने से नीचे उतर आए। और कमरे में रखे लोहे के बड़े बक्सा का ताला तोड़कर सोने के कान के झाले, सोने की चैन, सोने अंगूठी, मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायजेब और करीब 10 हजार रुपये नकद ले गए। और छोटे बच्चों की गुल्लक तोड़कर में रखे लगभग 6 हजार रुपए भी निकाल कर ले गए। ढाई बजे आंख खुलने पर मुन्नी देवी बॉक्स का ताला टूटा देखकर भौचक रह गई। पीड़ित ने 112 नंबर पर फोन का घटना की जानकारी दी।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया चोरी की सूचना मिली है।जांच करके आगे की कार्यवाही की जाएगी।