बरेली। नैनीताल हाईवे पर बहेड़ी के गुड़वारा क्षेत्र में रविवार को चलती एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख कार सवार दो लोगों ने तुरंत कार रोककर बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने से कार का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।बताया गया कि कार मारुति जेन थी, जिसमें सीएनजी किट लगी हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और दोनों सवार पूरी तरह सुरक्षित हैं। फायर विभाग और संबंधित अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।