डी पॉल स्कूल में ‘फ्रेशर्स डे’ की धूम, बैंड की मधुर धुनों के बीच नर्सरी के नन्हें विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत
बदायूं। डी पॉल स्कूल में शनिवार को नर्सरी कक्षा के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के स्वागत के लिए भव्य ‘फ्रेशर्स डे’ का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर उत्सव जैसा नजर आया। प्रवेश द्वार पर बैंड की मधुर धुनों के बीच नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी और उत्साह से खिल उठे।
में विद्यालय के निदेशक फादर जोशी पॉल, प्रधानाचार्य फादर अजिन पॉल तथा प्रबंधक फादर अनीश जॉर्ज ने स्वयं नवप्रवेशी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत कर उन्हें विद्यालय परिवार का हिस्सा बनने पर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद प्रीपरेटरी कक्षा प्रांगण में सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत हुई।की शिक्षिकाओं ने मधुर प्रार्थना गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों ने विभिन्न लोकप्रिय गीतों के मिक्स मैडले पर आकर्षक एवं ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक फादर अनीश जॉर्ज एवं प्राइमरी इंचार्ज सिस्टर एग्निस ने नर्सरी के विद्यार्थियों को वैलकम बैज पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

आयोजन को और भी रोचक बनाने के लिए नन्हें विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी सहभागिता निभाई। वहीं विद्यालय की शिक्षिकाओं ने स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते हुए जोशपूर्ण जुम्बा डांस प्रस्तुत किया, जिसे अभिभावकों ने भी खूब सराहा।विद्यालय के निदेशक फादर जोशी पॉल ने अपने संबोधन में कहा कि गर्मियों की लंबी छुट्टियों के बाद छोटे बच्चों के मन में विद्यालय के प्रति उत्साह, आत्मीयता और खुशी का भाव बना रहे, इसी उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का परिवार है।प्रधानाचार्य फादर अजिन पॉल ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए विद्यालय के नियमों एवं भविष्य की शैक्षणिक आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए भी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता अभिभावकों को विद्यालय प्रशासन की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के नन्हें हाथों की रंगीन छाप लेकर इस यादगार अवसर को हमेशा के लिए संजोया गया।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने सभी अभिभावकों का सहयोग एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास, अपनत्व और उत्सव के रंगों से सराबोर रहा तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए यह दिन जीवन की सुखद यादों में शामिल हो गया।















































































