मदर एथीना स्कूल की अद्वितीय ने रचा इतिहास, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज में मिला प्रवेश

WhatsApp Image 2026-07-18 at 7.33.56 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के प्रथम चरण के परिणाम घोषित होते ही मदर एथीना स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय की मेधावी छात्रा अद्वितीय ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल मिरांडा हाउस कॉलेज में प्रथम वरीयता के आधार पर प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया है।
अद्वितीय सत्र 2025-26 की कक्षा-12 कला वर्ग की बोर्ड परीक्षा की टॉपर भी रही हैं। अब दिल्ली विश्वविद्यालय के पहले ही सीट आवंटन दौर में अपनी पहली पसंद के कॉलेज में चयन होने से उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय के शैक्षणिक इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।इस सफलता पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने अद्वितीय एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रा की कड़ी मेहनत, अनुशासन, अटूट लगन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश के शीर्ष कॉलेजों में शुमार मिरांडा हाउस में पहली ही प्राथमिकता पर चयन होना अत्यंत गौरव की बात है और यह विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि अद्वितीय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी और भविष्य में देश, समाज तथा विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।अद्वितीय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिसर में इस अवसर पर उत्साह का माहौल रहा और सभी ने इस सफलता को विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights