बदायूं । उझानी कस्बे में 5 जुलाई दिन रविवार को शाम के समय वीर शिरोमणि दानवीर भामाशाह जी की जयंती का कार्यक्रम एवं शोभायात्रा धूमधाम से निकल जाएगी शोभा यात्रा माहौर वैश्य युवा कल्याण समिति उझानी के तत्वाधान में नई मंडी स्थान से भगवान दास पैलेस लिंक रोड पंजाबी कॉलोनी होते हुए निकल जाएगी फूड व्यापारी संजीव कुमार गुप्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा के नेतृत्व में यह सभी कार्यक्रम सुनिश्चित होंगे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बदायूं जनपद में भामाशाहों महाजनों को एक पटल पर लाकर देश में एक जुटता का संदेश देना है जनपद बदायूं में महाजनों की संख्या सर्वाधिक है परंतु महाजनों के नेतृत्व में कार्य करने की क्षमता उच्च कोटि की नहीं है जिस पर मंथन किया जाएगा वहीं सरकार द्वारा मांग रहेगी सभी महापुरुषों एवं भगवानों की जयंतियों पर अवकाश रहता है तो भामाशाह जयंती पर सरकार द्वारा अवकाश घोषित किया जाए सरकार द्वारा कुछ योजनाएं भामाशाह के नाम पर भी चलाई जाए उक्त कार्यक्रम में भामाशाहों महाजनों का स्वागत सम्मान कर कार्यक्रम को सृजित भी किया जाएगा इस कार्यक्रम के अध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता एवं नरेश कुमार गुप्ता सुमित कुमार गुप्ता कार्यक्रम मीडिया प्रभारी ध्रुवदेव गुप्ता होंगे