मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बदायूं के फार्मेसी छात्रों ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, प्राचार्य व फैकल्टी ने किया मार्गदर्शन

June 27, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी (SIOP), में “नशा मुक्त भारत साप्ताह” के अंतर्गत फार्मेसी के छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।AKTU के निर्देशानुसार 17-26 जून तक चल रहे “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” थीम पर छात्रों ने जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए। रैली के दौरान “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” के नारों से पूरे क्षेत्र में संदेश फैलाया गया।संस्थान के प्राचार्य डॉ. उदय प्रताप सिंह भास्कर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “नशा एक धीमा जहर है जो युवा शक्ति और राष्ट्र के भविष्य को खोखला कर देता है। फार्मेसी के छात्र होने के नाते आप स्वास्थ्य के प्रहरी हैं। आपका कर्तव्य है कि समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करें। नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की पहचान बनेंगे।”कार्यक्रम में * निशा शर्मा, आकाश चंदक एवं * चरणजीत* ने भी अपने-अपने शब्दों में छात्रों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एक बार की लत पूरा जीवन बर्बाद कर देती है, इसलिए इससे दूर रहना ही सबसे बड़ी समझदारी है।प्राचार्य एवं फैकल्टी सदस्यों के प्रेरणादायक शब्दों से बच्चों को काफी मार्गदर्शन मिला और छात्रों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। सभी ने जीवन में कभी नशा न करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights