मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

मानकपुर में ग़म और अकीदत का मंज़र: या हुसैन की सदाओं के साथ उठे ताज़िए, करबला में सुपुर्द-ए-ख़ाक

June 27, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझान-कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम मानकपुर में शुक्रवार की शाम यौम-ए-आशूरा का मंज़र बेहद पुरसोज़ और ग़मगीन रहा। माह-ए-मोहर्रम की 10 तारीख़ पर हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और शोहदा-ए-करबला की अज़ीम शहादत की याद में अज़ादारों ने नम आंखों से ताज़ियों का जुलूस निकाला।पूरे गांव में या हुसैन, या हुसैन की पुरदर्द सदाएं गूंजती रहीं। अज़ादारों ने सीना-ज़नी और नौहा-ख़्वानी कर इमाम हुसैन की मज़लूमियत और उनके जांनिसारों की क़ुर्बानी को याद किया। सोगवार माहौल में अकीदतमंदों ने इमाम-ए-आली मक़ाम की बारगाह में ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया।मुक़र्रर रास्तों से होता हुआ ताज़ियों का जुलूस पूरे अदब-ओ-एहतराम के साथ करबला पहुंचा। वहां उलमा-ए-किराम की सरपरस्ती में मजलिस हुई और फातिहा-ख़्वानी के बाद तमाम मज़हबी रुसूमात अदा कर ताज़ियों को सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।जुलूस में बड़ी तादाद में अज़ादारों के साथ-साथ दूसरे मज़ाहिब के लोगों ने भी शिरकत कर हुसैनियत के पैग़ाम-ए-अमन और इंसानियत का इज़हार किया। नौजवानों और बुज़ुर्गों ने मिलकर जुलूस के इंतज़ामात को बखूबी संभाला।अमन-ओ-अमान के मद्देनज़र स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा। कोतवाली पुलिस जुलूस के पूरे रास्ते पर मुस्तैदी से निगरानी करती रही। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।इस मौक़े पर उलमा ने कहा कि इमाम हुसैन की शहादत ज़ुल्म के ख़िलाफ डट जाने, हक़, इंसाफ़ और दीन की हिफ़ाज़त का लाज़वाल पैग़ाम है। अज़ादारों ने इमाम के बताए रास्ते पर चलने का अहद किया। ग़म और अकीदत से लबरेज़ इस आयोजन का इख़्तिताम शाम करीब साढ़े पांच बजे करबला में ताज़ियों की तदफ़ीन के साथ हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights