बदायूँ में बुलेरो की टक्कर के बाद प्रधान की पीट-पीटकर हत्या,साथी गंभीर घायल

WhatsApp Image 2026-06-27 at 8.09.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहसवान (बदायूँ)। कोतवाली सहसवान क्षेत्र में कल शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अलीपुर टप्पा हवेली निवासी पूर्व प्रधान भूरे प्रधान (60) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार उनके चचेरे चाचा राकेश (46) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि पहले उनकी बाइक में पीछे से बुलेरो ने टक्कर मारी और उसके बाद वाहन से उतरे लोगों ने दोनों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें भूरे प्रधान की मौत हो गई।
घटना दहगवां–क्रियावेन रोड पर महवा नदी के पास कल शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। मृतक भूरे प्रधान निवासी अलीपुर टप्पा हवेली खेती-किसानी करते थे और गांव की राजनीति में भी सक्रिय रहे थे।
परिजनों के अनुसार, भूरे प्रधान अपने चचेरे चाचा राकेश के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक बुलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद वाहन में सवार लोगों ने दोनों को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। इस हमले में भूरे प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़े रहे।
बताया गया कि काफी देर बाद एक राहगीर ने राकेश का मोबाइल देखकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतक के बेटे राजा मौके पर पहुंचे और दोनों को वहां से लेकर आए। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
परिजनों का आरोप है कि गांव में प्रधानी को लेकर काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। उनका कहना है कि इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और मामले की जांच की जा रही है।मृतक भूरे प्रधान अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी एक बेटी तथा दो बेटों की शादी हो चुकी है। बताया जाता है कि उनकी दो शादियाँ हुई थीं, जिनमें दूसरी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। भूरे प्रधान खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights